multiplication trick:


पिछले दो पोस्ट में हमंने मल्टिप्लिकेशन की ट्रिक्स के बारे में जाना वहां हमने नंबर 100 से ज्यादा और 100 से कम को देखा था। लेकिन मान लो आपके पास एक नंबर 100 से ज्यादा है और दुसरा नंबर 100 से कम है तो आप उसे कैसे करेंगे ,तो चलो आज हम इसी तरह के सवालों को करेंगे जिससे आपको मल्टीप्लेकशन की सभी ट्रिक्स का पता चल जायेगा। 



मल्टिप्लिकेशन ऑफ़ नंबर वन इस मोर एंड अदर इस लेस् देन 100 :

इससे पहले हम संख्या को मान लेते है जिससे आपको समझने में आसानी होगी  तो वो संख्या है-
                                       98 *103 
स्टेप १:इसमें भी हम देखेंगे की ये दोनों नंबर् 100  से कितना कम है या कितना ज्यादा है ,तो इसमें हम देख सकते है की 98 में 2 कम है और 103 में ३ ज्यादा है। 

स्टैप २ :हमने देखा की एक  2 कम है तो दूसरे में 3 ज्यादा है 
स्टेप 3 : अब हम उल्टा करेंगे जैसे पहले के दो पोस्ट के सवालों में किया था ,मतलब की 98  में 2 कम था लेकिन यहाँ हम दूसरे वाले का नंबर जोड़ेंगे जैसे की दूसरे वाले में 3 ज्यादा था तो हम पहले में जोड़ देंगे ,अब हमें 98+3 =101 मिलेगा। आप दूसरे वाले को भी ऐसे करके देख सकते है ,उसमे 3 ज्यादा था लेकिन उल्टा करने दूसरे वाले में -2  था क्युकी ये 100 से कम था तो हम 103 में से 2 को घटाएंगे इससे भी हमें वही नंबर मिलेगा। 

स्टेप ४: आपको दोनों देखने की जरुरत नहीं है   मेने आपको समझाने के लिए दोनों को बताया आप एक ही कर सकते है क्युकी दोनों से वही नंबर मिलेगा। 

स्टेप 5 : अब जो नंबर मिला उसे लिख लेंगे।,इतना तो वही प्रोसेस था पहले किये थे उन पोस्ट में सवाल ऐसा ही लेकिन यहाँ  हमें थोड़ा अलग करना पड़ेगा क्युकी यहाँ हमारे पास एक बड़ा और एक छोटा नंबर है। ऐसे टाइप में हमें जो मिला था ऊपर उसके आगे २ जीरो लगा देना है 

स्टेप 6: अब इसके आगे हमें जितना ज्यादा और जितना कम था उन दोनों नंबर को गुणा कर लेना है जैसे इस पोस्ट में हमारे पास दो हम था हंड्रेड से और तीन ज्यादा था लेकिन यहाँ हमें sign का ध्यान रखना होगा -2 *3 =-6 

स्टेप 7 : अब हमें ऊपर वाले नंबर जिसके आगे २ जीरो लगा दिया था तो वो नंबर कुछ इस तरह दिखेगा 10100 अब इसमें से हमने जो गुना किया उसे जोड़ते है लेकिन यहाँ नेगेटिव sign होने से ये घट जायेगा 10100 +(-6 )=10094 
यही हमारा उत्तर होगा। 
आशा करता हु आपको समझ  में आ गया होगा अगर आपको और कुछ ट्रिक्स जानना है तो कम्मेंट करके जरूर कहे में उसकी ट्रिक आपको जरूर बताऊंगा। धन्यवाद्