![]() |
| multiplication trick |
Multiplication trick number more than 100:
जैसा की हमने मैथ्स ट्रिक्स के पार्ट वन में देखा की 100 से कम नंबर की मल्टिप्लिकेशन की ट्रिक में किस तरह से फट से हमने सवालों को हल किया उसी तरह आज में लाया हु १०० से बड़े नंबर के लिए मल्टिप्लिकेशन की ट्रिक जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी। अगर आपने पार्ट वन नहीं देखा है तो आप उसे देख ले जिसकी लिंक में इस पोस्ट में दे दूंगा।
multiplication trick number less than 100
तो चलो बिना देर किये जानते है इस ट्रिक को स्टेप टू स्टेप इसके लिए में कुछ संख्या मान लेता हु जिससे आपको समझने में काफी आसानी होगी। माना की संख्या है 102 *104
स्टेप १:पहले हम देखेंगे की दोनों संख्या 100 से कितना ज्यादा है ,इसमें 102 में २ ज्यादा है ,वैसे ही 104 में 4 ज्यादा है
स्टेप २ : 100 से कम वाली में हम घटाते थे जितना 100 से कम होता है उसी तरह इसमें हम जोड़ेंगे जितना 100 से ज्यादा होगा। जैसे इस प्रश्न में अगर 102 में 2 ज्यादा है और 104 में 4 ज्यादा है। हम इसमें उल्टा लेते है मतलब की 102 में 4 को जोड़ेंगे उसी तरह 104 में 2 जोड़ेंगे।
स्टेप ३: ऐसा करने पर हमें एक जैसा नंबर मिलेगा जैसे की इस प्रश्न में मिला जोड़ने पर 106 ये नंबर भले किसी को भी लेते है एक जैसा आएगा ,या तो 102 में 4 जोड़ने पर भी 106 या 104 में 2 जोड़ने पर भी 106
स्तेप ४:जो आया 106 उसे हम लिख लेंगे अब इसके बाद जितना ज्यादा था उसे हम गुणा करेंगे। जैसे इसमें हमारे पास 4 और 2 ज्यादा थे हम इनका गुणा करेंगे ,हमें जो नंबर मिलेगा उसे पहले वाले के आगे लिख लेंगे।
स्टेप ५: एक महत्वपूर्ण बात की अगर गुणा करने पर हमें एक अंक की संख्या मिले तो हम उसके आगे जीरो लगा लेंगे अगर एक डिजिट से ज्यादा का अंक होगा तो फिर कुछ नहीं लगाना। इसमें हमें गुना करने पर 8 मिल रहा लेकिन ये एक अंक की संख्या है इसलिए हम 08 लिख लेंगे पहले वाले डिजिट के सामने।
तो हमारा उत्तर हो जायेगा 10608
आपको ये स्टेप करने पर बहुत आसन लगेगी ये समझाने में इतना बड़ा दिख रहा है ये करने में काफी आसान लगेगा।
चलो एक प्रश्न और देख लेते है 103 *106
स्टेप १ : सबसे पहले कितना ज्यादा है वो देखा
स्टेप २: उल्टा करके जो जितना ज्यादा है वो उस संख्या से विपरीत संख्या में जोड़ लेंगे। जैसे यहाँ 103 में 3 ज्यादा वैसे ही 106 में 6 ज्यादा लेकिन हमें उल्टा जोड़ना है
स्टेप ३ : ऐसा करने पर हमें एक जैसी संख्या मिलेगी दोनों की हमें उसे लिख लेना है
स्टेप ४ : अब इसके बाद जितना ज्यादा है उसे गुणा करेंगे यहाँ 6 और 3 का गुणा करेंगे
अब ऐसे लिख लेंगे तो इसका उत्तर होगा 10918
आशा करता हु मेरा ये पोस्ट अच्छा लगा होगा अगर अच्छा लगे तो इसे शेयर अवश्य करे धन्यवाद।

0 Comments