हेलो दोस्तों जैसा की हमने पिछले सभी पोस्टो में अलग अलग ट्रिक्स के लिए जाना ऐसे ही आज में लाया हु आपके लिए  महत्वपूर्ण ट्रिक जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। तो बिना देर किये आज हम जानते है square root  trick जो आप इस पोस्ट के पढ़ने के बाद 100 % सिख जाओगे और इससे आपका एग्जाम के समय प्रश्न को हल करने में बहुत ज्यादा समय बर्बाद नहीं  होगा आप फट से इसका उत्तर जान जाओगे। 



square root tricks :

टाइप 1 : दो डिजिट के नंबर जिनका लास्ट डिजिट में 5 हो -
इसमें लास्ट डिजिट में 5 होगा हमें उसका square करना है उसके बाद उससे पीछे की डिजिट  जो भी होगी उससे एक ज्यादा जोड़के उसे दूसरे नंबर की डिजिट में गुना करना है तो हमें इसका उत्तर मिल जायेगा। 
चलो इसको हम एक प्रश्न से जानेंगे जैसे हम मान लेते है 85 का square निकाले 
स्टेप 1 : इसमें हमारे पास 85 है इसका लास्ट डिजिट 5 है हमें  इसका square करना होगा 
स्टेप 2 : अब इसके बाद की स्टेप में हमें दूसरी डिजिट को देखना होगा इसमें हमारे पास 8 है 
स्टेप 3 : हमें इस 8 में एक डिजिट  को जोड़ना है तो 9 होगी 
स्टेप 4 : अब हमें  दूसरी वालीं डिजिट को एक बढ़ाई वाली डिजिट में multiply करे  तो इसमें 8*9  करे 
स्टेप 5 : इसमें हमें 72 आएगा अब हमें इसके आगे ऊपर square किया था उसे भी लिखा देना है तो हमारे पास आंसर आ जायेगा 
                                             उत्तर =7285 
प्रश्न २ : 65 *65 
इसमें वही ५ का स्क्वायर  करना है फिर उसके बाद दूसरे नंबर की डिजिट में एक बड़ा करके उसे दूसरी वाली डिजिट में multiply करना है,अब जो नंबर आएगा उसे लिख के ऊपर वाले नंबर जो आया था स्क्वायर करके उसे इसके बाद लिख लेना है। 

टाइप २ :less than  hundread के नजदीक  वाले डिजिट :
इसमें हमें 100 के पास  जो नंबर है उसका square करने की ट्रिक को जानना है 
इसको हम एक प्रश्न के माध्यम से जानेंगे तो हम मान लेते है 98 का square 
तो इसमें हम देखेंगे कि ये नंबर 100 से कितना कम है,इसमें ये 100 से 2 कम है तो हम इसमें 2 का square करेंगें फिर उसके बाद हम  100 से जितना कम है 98,इसमें 2 कम है तो हम 98 में से 2 को घटा लेंगे अब हमारे पास 96 बचेगा तो यही हमारा उत्तर होगा 9604
इसमें हमें 4 ko 04 इसलिए लिखा क्युकी हमें 2 डिजिट संख्या बनाना है अगर पहले से 2 डिजिट होती तो हम zero नहीं जोड़ते ।
तो आपको समझ में आ गई होगी ये ट्रिक चलो हम और कुछ सवाल कर लेते है जिससे आपको समझने में आसानी होगी।

 प्रश्न: 97 का square root निकाले?
उत्तर: अब इसमें हम देखेंगे कि ये कितना पास है 100 के तो ये 3 पास है तो 3 का square 09 अब इसमें हम देखेंगे कि ये जितना कम है उतना प्रश्न वाली संख्या से घटा लेंगे तो हमारा आंसर होगा 9409

टाइप ३: more than hundred ke नज़दीक वाले डिजिट:
इसमें हम 100 के नजदीक 100 से बड़ी संख्या की ट्रिक के बारे में जानते है तो चलो हम एक संख्या मान लेते है 

स्टेप 1: इसमें हम पहले देखते है की ये 100 से कितना बडा है 
 
स्टेप २ : अब जितना ज्यादा रहेगा उसका square करेंगे 
स्टेप ३ : अब इसके बाद हमें जितना  ये 100 से ज्यादा होगा उसे question वाली संख्या में जोड़ना है 
स्टेप 4 : आखरी स्टेप में  हम दोनों को साथ में लिखते है पहले स्टेप ३ वाले को उसके बाद स्क्वायर किया था स्टेप २ में उस आंसर को 

चलो हम ऐसे एक प्रश्न के माध्यम से समझते है तो हमने मान लिए की 102  का square  निकालना है तो चलो स्टेप बाई स्टेप करते है 
सबसे  पहले देखते है की ये कितना ज्यादा है 100 से तो ये प्रश्न में ये 2 ज्यादा है। 
दूसरी स्टेप में हम जितना जयदा होता है उसका square करते है इसमें 2 का square  04 
इसके बाद हम जितना ज्यादा होता था 100 से उसको हम प्रश्न वाली संख्या में जोड़ते थे इसमें हम 2 ज्यादा है तो प्रश्न वाली संख्या 102 में 2  को जोड़ते है तो हमें 104  मिलेगा 
आखरी स्टेप में हम स्टेप 3  में जो मिला था जैसे हमें 104  मिला उसके आगे स्क्वायर किया था स्टेप 2  में उसको इसके आगे लिखते है  हमारे पास उत्तर आ जायेगा 
इसका उत्तर होगा 10404