जैसा की हमने इसके पहले वाली पोस्ट में देखा ,उसमे हमें मल्टिप्लिकेशन सम्बन्धी ट्रिक्स के बारे में जाना था। आज आपके लिए हम लाये है cube root निकालने की ट्रिक जो आपके लिए काफी मददगार साबित होगी।


cube root निकलने की ट्रिक स्टेप बाय स्टेप :

cube root  की ट्रिक को जानने से पहले आप कुछ चीजों को जान ले ये आपके बहुत काम आएगी ,ये कोई अलग नहीं है इसमें हम किसी digit के cube root को देखेंगे की वो चेंज होता है या नहीं। आप उसे देखके प्रश्न के आते ही आप समझ जायेंगे की डिजिट चेंज होगी या नहीं। 

No change वाले :
 इनका cube  करने पर लास्ट डिजिट में वही नंबर रहेगा जैसे 
1 =1 
4 =4 
5=5 
6 =6 
9=9 

change वाले नंबर :
इनका क्यूब करने पर लास्ट डिजिट में चेंज हो जायेगा जैसे 
2 का क्यूब करने पर लास्ट डिजिट 8  आएगी 
वैसे ही 3 का क्यूब करने पर लास्ट डिजिट  7  आएगा। 

 तो चलो एक प्रश्न के माध्यम से हम  इस ट्रिक को समझेंगे 
12167  का cube root निकाले 
स्टेप 1 : सबसे पहले हम प्रश्न की लास्ट डिजिट को देखेंगे जैसा की उपर हमने समझा की चेंज होगी या नहीं। इस प्रश्न में हमारे पास लास्ट डिजिट में 7 है ये एक चेंज डिजिट है जैसा की ऊपर देखा की 3 का चेंज 7 उसी तरह 7 का 3 होगा। 
स्टेप 2 :अब हमारे पास लास्ट डिजिट में 7 है तो उसका 3 है। अब हम 3  को लिख लेंगे। 
स्टेप 3 : अब इसके बाद पीछे से 3 डिजिट छोड़ देंगे। इसमें हम 167 को छोड़ देंगे। 
स्टेप 4:अब हमारे पास जो बचा है उसे हम देखेंगे की ये डिजिट किसके आसपास का cube root है ,इसमें हमारे पास 12 है और ये 2  के आसपास का cube root है। 
यही हमारा आंसर होगा पहले हमारे पास 3 मिला था और अब बचे हुए का cube  है 2 तो हमारा आंसर हो जायेगा  23 

प्रश्न 2 :42875 का cube root निकाले ?
उत्तर : इसमें पहले हम लास्ट डिजिट देखेंगे इसमें हमारे पास 5  है और ये एक नो चेंज नंबर है इसमें हमें 5 ही मिलेगा 
नेस्ट स्टेप में हम पीछे से 3 digit छोड़ते है इसमें हम 875  को छोड़ देंगे। अब इसके बाद जो बचे उसे देखेंगे की ये अब किसके पास का cube  root है इसमें 42  है जोकि 3 के पास का रुट है क्युकी 4 का 64 होगा और ये बहुत ज्यादा है इसलिए हम 3  को लेंगे। 
इससे हमारा उत्तर हो जायेगा 35 
एक बात ध्यान रखे की ऊपर  आया था उसे बाद में लिखना है निचे वाला पहले जैसे की इसमें मेने लिखा बाद में आया 3 को पहले लिखा और उपर आये 5  को बाद में लिखा। 
तो दोस्तों केसा लगा  मेरा पोस्ट कमेंट करके जरूर बताये। धन्यवाद्