![]() |
| maths tricks |
हेल्लो दोस्तो में इस ब्लॉग की मदद से नई नई मैथ्स की ट्रिक्स लाता रहूंगा जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी । इन ट्रिक्स की वजह से आपका समय और मेहनत की बचत होगी जिससे आप अपने एग्जाम के समय सवालों को traditional method के बजाय आप इसी ट्रिक से सवाल को करके अपना महत्वपूर्ण समय बचा पाएंगे।
आज में लाया हूं आपके लिए multiplication ट्रीक तो चलो हम समझते है आसान भाषा में एक एक स्टेप करके।
100 se chote number ki multiplication trick:
१०० से छोटी संख्याओं के लिए:
हम संख्याओं को मान लेते है इससे हमें समझने में काफी मदद होगी।
89×97
step 1: पहली स्टेप में हम देखेंगे कि १०० से कितना कम है, तो इस सवाल me 11 कम है 89 में 100 से और इसी तरह ९७ में १०० से ३ कम है।
स्टेप २: इसमें हम जो जितना कम है उतना दूसरे वाले से घटाएंगे जेसे की ८९ में ११ कम है और ९७ में ३ कम है तो हम ८९ में से ३ कम करेंगे और ९७ में से ११ हम उल्टा माइनस कर रहे है ।
स्टेप ३: घटाने में हमें के जैसी ही संख्या आएगी भले किसी को भी घटाते है।इसमें हमें घटाने पर ८६ आया ।
स्टेप ४: ये आखिरी स्टेप है इसमें हमें जो माइनस वाले नंबर होते है जेसे इसमें ११ और ३ को हम गुणा करेंगे ।अब सारे नंबर को हम लिख लेंगे जेसे इसमें ८६३३
यही हमारा आंसर होगा जो आप बहुत ही फास्ट कर सकते है मुझे आपको समझाने में समय लगा आपको नहीं लगेगा।
चलो हम एक ओर प्रश्न को करते है जिससे आपको समझने में काफी आसानी होगी। अब हम के लेते है
९३×९७
स्टेप १: १०० से कितना कम है ये नंबर ये चेक करो
स्टेप २ : ९३, १०० से ७ कम है उसी तरह ९७ ,१०० से ३ कम है ।
स्टेप ३ : अब हम जो कम है उनको एक दूसरे से उल्टा माइनस करेंगे जेसे ९३ में से ३ माइनस करेंगे उसी तरह ९७ से ७ माइनस करेंगे ।
स्टेप ४: अब हम एक जैसा नंबर मिलेगा उसे लिख लेंगे।
स्टेप ५ : आखरी स्टेप में हम जो माइनस करी संख्याओं को multiply karenge जेसे ३×७ इससे हमें२१ आएगा।अब सभी को लिख लेंगे तो उपर हमें ९० मिला था और यह २१ इसे एक साथ लिखेंगे
९०२१ यही इसी प्रश्न का उत्तर है।

0 Comments