Subscribe Us

Header Ads

current affair 28 august


करंट अफेयर्स की इस सीरीज में आज हम लाए है 28 अगस्त के करेंट अफेयर्स को जो आपके लिए बहुत उपयोगी है।

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 28 अगस्त 2020


•    वित्त मंत्रालय द्वारा राज्यसभा में प्रस्तुत किए गए आंकड़ों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत महिलाओं को ऋण देने की सूची में सबसे शीर्ष राज्य जो है- तमिलनाडु

•    हाल ही में जिस बैंक ने किसानों की साख का आकलन करने के लिए सॅटॅलाइट डेटा का उपयोग करने का फैसला किया है- आईसीआईसीआई बैंक

•    हाल ही में जिस देश ने एक समारोह के दौरान पाकिस्तानी नौसेना के लिये निर्मित एक उन्नत नौसैनिक युद्धपोत लॉन्च किया है- चीन

•    वह देश जो लगभग दस लाख रोहिंग्याओं को ‘भाषण चार द्वीप’ पर स्थानांतरित करने की योजना बना रहा है- बांग्लादेश

•    वह देश जिसके साथ भारत ने राष्ट्रीय समन्वय समिति की पहली बैठक की सह-अध्यक्षता की- उज्बेकिस्तान

•    केंद्र सरकार ने जीएसटी में बड़ी राहत देते हुए जितने लाख रुपये सालाना तक के टर्नओवर वाले कारोबारों को इसके दायरे से बाहर रखने का फैसला लिया है-40 लाख रुपये

•    भारतीय जूडो खिलाड़ी दीपांशु बालयान को नाडा के डोपिंग रोधी अनुशासन पैनल (एडीडीपी) ने प्रतिबंधित पदार्थ फ्यूरोसेमाइड के सेवन के कारण जितने महीने के लिए निलंबित किया है-22 महीने

•    केंद्र सरकार खाद्य सामग्रियों में ट्रांस फैट पांच प्रतिशत से घटाकर जितने प्रतिशत करने की तैयारी कर रही है- दो प्रतिशत

•    जिस देश में खुदाई के दौरान 300 मीटर नीचे 3800 साल पुरानी किराट देवी की मूर्ति मिली है- नेपाल

•    केंद्र की तरफ से निर्यात सुविधाओं पर आधारित रैंकिंग में जिस राज्य को पहला स्थान प्राप्त हुआ है- गुजरात

Post a Comment

0 Comments